संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) का कहना है कि ग़ाज़ा पट्टी में अस्पतालों और उसके नज़दीक स्थित इलाक़ों पर इसराइली सैन्य बलों के हमलों के कारण वहाँ स्वास्थ्य सेवाएँ ध्वस्त होने के कगार पर पहुँच चुकी हैं. इन हालात में, मानवीय संकट और युद्ध से जूझ आम फ़लस्तीनियों के लिए ज़रूरी मेडिकल देखभाल पर विनाशकारी असर हुआ है.