CM N Biren Singh Apologize: 3 मई, 2023 से जातीय हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने साल के आखिर दिन हिंसा के लिए माफी मांगी है। उन्होंने साल 2024 को राज्य के लिए दुर्भाग्य से भरा बताया है। सीएम बीरेन सिंह ने कहा कि मई 2023 में जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद, पिछले कुछ महीनों में गोलीबारी की घटनाओं में कमी आई है।
मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मणिपुर में मई से अक्टूबर 2023 तक गोलीबारी की 408 घटनाएं, नवंबर 2023 से अप्रैल 2024 तक 345 और मई 2024 से अब तक 112 घटनाएं हुईं। उन्होंने कहा-
‘नए साल में स्थिति सामान्य हो जाएगी’
सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा- ‘यह पूरा साल बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। मुझे दुख है और मैं राज्य के लोगों से माफी मांगना चाहता हूं। मुझे वास्तव में खेद है। मैं माफी मांगना चाहता हूं… अब, मुझे उम्मीद है कि पिछले 3-4 महीनों में शांति देखने के बाद नए साल 2025 के साथ स्थिति सामान्य हो जाएगी। राज्य के सभी समुदायों से अपील करना चाहता हूं कि जो हुआ वह हो गया, हमें अब पिछली गलतियों को भूलना होगा और एक शांतिपूर्ण मणिपुर, एक समृद्ध मणिपुर बनाना है। हम सभी को एक साथ रहना होगा।’