Delhi Elections 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि अगर उनकी पार्टी दिल्ली में फिर से सत्ता में आती है, तो मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18,000 रुपये मासिक भत्ता देने के लिए ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ शुरू की जाएगी। इस ऐलान के बाद अब दिल्ली के इमाम और मौलाना भी अपनी रुकी हुई सैलरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं