Tata Steel Shares: टाटा स्टील का नीदरलैंड के आईमोइडेन (IJmuiden) शहर में एक प्लांट हैं। हाल ही में नीदरलैंड्स की सरकार ने पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के चलते कंपनी पर 27 मिलियन यूरो यानी लगभग ₹240 करोड़ का जुर्माना लगा दिया। लेकिन, समस्या सिर्फ जुर्माने की नहीं है। नीदरलैंड्स सरकार ने चेतावनी दी है कि वह कंपनी के आईमोइडेन (IJmuiden) प्लांट को हमेशा के लिए बंद भी कर सकती है