कवच सिस्टम को लागू करने पर तेजी से काम चल रहा है। अभी दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई सेक्शन के 3000 किलोमीटर से लंबे रूट पर इस सिस्टम को लागू किया जा रहा है। सरकार पहले ही 40,000 सामान्य ट्रेन कोचों की जगह वंदे भारत कोचों का इस्तेमाल करने का निर्देश रेलवे को दे चुकी है। इसका मकसद यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और ट्रेवल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है