Delhi Traffic Advisory: नए साल के जश्न को लेकर दिल्ली पुलिस ने अपनी पुख्ता तैयारी कर दी है। राजधानी के प्रमुख इलाकों में पुलिस की तैनाती होगी। खासकर कनॉट प्लेस और इंडिया गेट इलाकों में नए साल की पूर्व संध्या के जश्न के सिलसिले में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपेक्षित बड़ी भीड़ को संभालने के लिए विशेष व्यवस्था की है। उसके पहले दिल्ली पुलिस की तरफ से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई।
दिल्ली के कनॉट प्लेस और इंडिया गेट पर नए साल के जश्न को लेकर भीड़ रहती है। इस बार भी साल 2025 की शुरुआत पर दिल्ली में धूमधाम से जश्न मनाने की तैयारियां हैं। ऐसे में कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। उसको ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस की तरफ से भी बड़े स्तर की तैयारी की गई है। 31 दिसंबर की रात 8 बजे से कनॉट प्लेन और इंडिया गेट की तरफ जाने वाले कई रास्ते बंद कर दिए जाएंगे।
दिल्ली पुलिस की नए साल को लेकर एडवाइजरी
31 दिसंबर 2024 की रात 8 बजे से कनॉट प्लेस के आसपास इलाकों में निजी और सार्वजनिक वाहनों की एंट्री बंद हो जाएगी। मंडी हाउस राउंड अबाउट, बंगाली मार्केट राउंड अबाउट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर का उत्तरी फुट, मिंटो रोड-दींदयाल उपाध्याय मार्ग क्रॉसिंग, शेल्म्सफोर्ड रोड, आरके आश्रम मार्ग-चित्रगुप्त मार्ग क्रॉसिंग, गोल मार्केट राउंड अबाउट, जीपीओ राउंड अबाउट, पटेल चौक, कस्तूरबा गांधी रोड-फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग, जय सिंह रोड-बंगला साहिब लेन और विंडसर प्लेस राउंड अबाउट की तरफ से कोई भी वाहन कनॉट प्लेस की तरफ नहीं जा पाएगा।

इसी तरह की व्यवस्था इंडिया गेट के इलाकों में होगी। क्यू प्वाइंट, आर/ए एमएलएनपी, आर/ए सुनहरी मस्जिद, राजपथ, वॉइंडसर प्लेस, राजिंदर प्रसाद रोड-जनपथ, केजी मार्ग-फिरोजशाह रोड, आर/ए मंडी हाउस, डब्ल्यू प्वाइंट, मथुरा रोड-पुराना किला रोड, मथुरा रोड-शेर शाह रोड, एसबीएम-जाकिर हुसैन मार्ग, एसबीएम-पंडारा रोड की तरफ से इंडिया गेट कोई वाहन इंडिया गेट नहीं जा सकेगा।

कनॉट प्लेन और इंडिया गेट के नजदीक कहां-कहां होगी पार्किंग?
कनॉट प्लेस के आसपास पार्किंग के लिए कुछ जगह चिन्हित की गई है। गोल डाक खाना के पास, कालीबाड़ी मार्ग, पं. पंत मार्ग, भाई वीर सिंह मार्ग, पटेल चौक, रकाब गंज रोड (AIR के पीछे), मंडी हाउस: कॉपर्निकस मार्ग (बारोदा हाउस तक), मिंटो रोड: दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, प्रेस रोड क्षेत्र, पंचकुइयन रोड: आरके आश्रम मार्ग, चित्रगुप्त मार्ग, बसंत रोड, केजी मार्ग-फिरोजशाह रोड: कॉपर्निकस लेन और केजी मार्ग पर पार्किंग की व्यवस्था होगी। उसके अलावा इंडिया गेट के पास पार्किंग की जगह बेहद कम होगी, इसलिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढे़ं: नए साल के जश्न पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का फतवा; बताया शरीयत के खिलाफ