Bangladeshis Attack Luckow : राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, नगर निगम के कर्मचारियों पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया, यहां तक महिला कर्मचारियों को बंधक बनाकर मारपीट करने की भी बात सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि अवैध रूप से यहां रह रहे बांग्लादेशियों ने मारपीट की है। वहीं मामला इतना बढ़ गया कि लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल भी मौके पर पहुंची, इसके बाद नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे।
मेयर सुषमा खर्कवाल ने मामले में कहा है कि, लखनऊ में अवैध बांग्लादेशियों का मामला बढ़ता जा रहा है, हम इनको लखनऊ से बाहर पहुंचा के रहेंगे, इनको यहां रहने नहीं देंगे, मैं असम के मुख्यमंत्री और अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी बात करूंगी, इन लोगों ने आज नगर निगम के कर्मचारियों से लड़ाई झगड़ा भी किया, जिसकी गंभीर धाराओं में FIR भी हो चुकी है, कुछ हिरासत में लिए गए हैं, अब उन लोगों पर भी कार्रवाई होगी जिन लोगों ने अवैध रूप से कनेक्शन दिया बिजली का, जिन लोगों ने इनको काम दिया, ऐसे भी लोगों पर एक्शन होगा
अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई
जोन 7 के इन्द्राप्रियदर्शनी वार्ड में अवैध रूप से ठेलिया के कारोबार करने वाले बांगलादेशियों और नगर निगम कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट की सूचना मिलने पर मेयर सुषमा खर्कवाल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। महापौर ने मौके पर उपस्थित नगर निगम कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों से पूरी जानकारी ली और मामले की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार करने वाले बांगलादेशियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और नगर निगम कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। महापौर ने जिलाधिकारी और लखनऊ कमिशनर को फोन कर मामले की जानकारी दी और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश के साथ-साथ पी.एस.सी. भेजने के लिए बोला, उन्होंने कहा कि शहर में अवैध कारोबार और अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर नगर आयुक्त इंद्रजीत के साथ साथ नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। फिलहाल मामले में FIR दर्ज कर ली गई है।
नगर निगम की टीम को बांग्लादेशियों ने पीटा
लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन के पास नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए गई थी। यहां कथित रूप से अवैध बांग्लादेशियों ने कब्जा किया हुआ था। प्रशासन की टीम अपना ताम-झाम लेकर रविवार की सुबह ही यहां पहुंच गई थी। बुलडोजर साथ लेकर नगर निगम की टीम आई थी। हालांकि जब अवैध अतिक्रमण को लेकर एक्शन हुआ तो इससे लोग भड़क गए। अवैध रूप से रह रहे संभावित असम और बांग्लादेशियों ने नगर निगम टीम को घेर लिया और हाथापाई शुरू कर दी।
200 लोगों ने जानलेवा हमला किया
नगर निगम अधिकारियों और वहां मौजूद लोगों के बीच पहले बहस हुई थी। उसके बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई। आरोप है कि तकरीबन 200 लोगों ने नगर निगम की टीम पर हमला कर दिया। महिला कर्मचारियों के साथ भी कथित रूप से आरोपियों ने मारपीट की। बताया जा रहा है कि भीड़ ने कथित रूप से नगर निगम के कर्मचारियों को सिर्फ पीटा ही नहीं, बल्कि उनका सामान भी लूट लिया था। इसकी जानकारी मिलते ही नगर निगम की मेयर सुषमा खर्कवाल मौके पर पहुंची और मारपीट की सूचना पुलिस को भी दी गई। मेयर सुषमा खर्कवाल ने पुलिसकर्मियों को जमकर खरी खोटी सुनाई।
यह भी पढें : क्या मेरी पत्नी रोहिंग्या है? BJP ने दिया वोट कटवाने का आवेदन- संजय सिंह