BJP President Election: भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। नए साल के पहले महीने में ही बीजेपी को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। उसके अलावा 15 जनवरी तक सभी राज्यों में बीजेपी नए प्रदेशाध्यक्षों का चुनाव कर सकती है। सूत्रों ने दिल्ली में जेपी नड्डा और बीएल संतोष की अगुवाई में हुई बैठक के बाद इसकी जानकारी दी है।