आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने शनिवार को चेतावनी दी कि जो भी नेता किसी सरकारी अधिकारी पर “हमला” या उसके काम में “बाधा” डालेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह चेतावनी एक दलित सरकारी अधिकारी से मिलने के बाद दी, जिस पर स्थानीय वाईएसआरसीपी नेता सी. सुदर्शन रेड्डी ने कथित तौर पर हमला किया था।
कल्याण ने कडपा रिम्स अस्पताल के बाहर संवाददाताओं से कहा, “यदि आप (राजनीतिक नेता) अहंकार में अधिकारियों पर हमला करते हैं, तो हम सुनिश्चित करेंगे कि आपको उचित सजा मिले।”
उन्होंने दावा किया कि सुदर्शन रेड्डी का अधिकारियों पर हमला करने का इतिहास रहा है तथा उन्होंने उल्लेख किया कि अतीत में उन्होंने शेखर नाइक, प्रताप और श्रीनिवास रेड्डी जैसे अधिकारियों को निशाना बनाया था।
उपमुख्यमंत्री ने वाईएसआरसीपी नेताओं और अन्य राजनीतिक हस्तियों को चेतावनी दी कि सरकारी अधिकारियों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। कल्याण ने वरिष्ठ जिला अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
इसे भी पढ़ें: Mumbai: अभिनेत्री उर्मिला कोठारे की कार से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत