मेलबर्न. बॉक्सिंग डे के तीसरे दिन के पहले सेशन में जिस तरह का गैर जिम्मेदाराना शॉट ऋषभ पंत ने खेला उससे फैंस के साथ साथ क्रिकेट एक्सपर्ट्स में भी बहुत निराशा है. अटैकिंग बल्लेबाजी के नाम पर लगातार रिस्की अंदाज में शॉट्स खेलना किसी के गले के नीचे नहीं उतर रहा और जिस तरह से पंत एक जैसी गलती बार बार कर रहे है उससे एक्सपर्ट्स ये भी कहने लगे है कि टैलेंट के नाम पर ऐसी बल्लेबाजी किस काम क्ि जिससे टीम को नुकसान हो.