Sat Dec 28 2024 04:42:41 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शुरू
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। कांग्रेस मुख्यालय से निगमबोध घाट तक मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा निकलेगी। निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। पीएम मोदी भी मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं।
Sat Dec 28 2024 04:09:53 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
मनमोहन सिंह की पत्नी और बेटी ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनकी बेटी दमन सिंह ने एआईसीसी मुख्यालय में डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
Sat Dec 28 2024 04:08:15 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
खरगे-सोनिया ने दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास से AICC मुख्यालय लाया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने AICC मुख्यालय पर दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।
Sat Dec 28 2024 03:42:03 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
मनमोहन सिंह की शवयात्रा कांग्रेस मुख्यालय के लिए रवाना, 11:30 बजे के बाद VVIP मूवमेंट होगा शुरू
सूत्रो के हवाले से जानकारी मिल रही है। 11:30 के बाद वीआईपी मूवमेंट शुरू हो जाएगा। पीएम, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, स्पीकर, रक्षा मंत्री समेत कई लोग निगम बोध घर आ सकते है।
Sat Dec 28 2024 03:33:42 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
राहुल-प्रियंका पहुंचे कांग्रेस मुख्यालय
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा एआईसीसी मुख्यालय पहुंच गए हैं।
Sat Dec 28 2024 03:33:00 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
AICC मुख्यालय लाया जा रहा मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर AICC मुख्यालय ले जाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को वहां रखा जाएगा।
Sat Dec 28 2024 03:03:11 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
मनमोहन सिंह हमेशा गरीबों की बात करते थे- सुशील कुमार शिंदे
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा, “वे बहुत सज्जन थे। हमारे देश को एक बहुत महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री मिले थे। वे सबकी बात सुनते थे, वे गरीबों की बात हमेशा करते थे।”
Sat Dec 28 2024 02:36:19 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
परिवार की भावनाओं का सम्मान करे सरकार- मायावती
BSP प्रमुख मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “केन्द्र सरकार देश के पहले सिख प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह के देहान्त होने पर उनका अन्तिम संस्कार वहां कराए तथा उनके सम्मान में भी स्मारक आदि वहीं बनवाये जहां उनके परिवार की दिली इच्छा है। अर्थात् इसके लिए कोई भी राजनीति करना ठीक नहीं है और इन मामलों में केन्द्र सरकार इनके परिवार की व सिख समाज की भी भावनाओं का जरूर सम्मान करे तो यह उचित होगा।”
Sat Dec 28 2024 02:32:08 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
मनमोहन सिंह का निधन अपूरणीय क्षति- रघुबर दास
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर ओडिशा के निवर्तमान राज्यपाल रघुबर दास ने कहा, “यह सभी के लिए बहुत दुखद समाचार है। उनका निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने राष्ट्र के लिए काम किया और वे बहुत ही शांतचित्त व्यक्ति थे। डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए आर्थिक उदारीकरण में बहुत बड़ा योगदान दिया।”
Sat Dec 28 2024 01:52:07 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
मनमोहन सिंह ने देश को नई दिशा दी- CM हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और JMM नेता कल्पना सोरेन के साथ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर अंतिम श्रद्धांजलि दी। CM हेमंत सोरेन ने कहा, “आदरणीय मनमोहन सिंह जी अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने एक लंबी यात्रा की है और उन्होंने इस देश को एक नई दिशा दी। उनके बारे में कुछ भी कहा जाए वो बहुत कम होगा। बहुत ही कम लोग आज के समय में ऐसे मिलते हैं। उनके अनुभव, उनके द्वारा दिखाए गए मार्गदर्शक इस देश के लिए एक मील का पत्थर है। उनके इस अंतिम यात्रा में हम लोग आज शामिल हुए। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार के साथ हम सभी हैं..निश्चित रूप से मनमोहन सिंह जी हमेशा याद रहेंगे।”
Sat Dec 28 2024 01:51:06 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार से पहले दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा, ‘28.12.2024 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के राजकीय अंतिम संस्कार के अवसर पर कई विदेशी गणमान्य व्यक्ति और अन्य वीआईपी/वीवीआईपी और आम जनता निगम बोध घाट का दौरा करेंगे। इसे देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।’
Sat Dec 28 2024 01:50:37 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
आज होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार
आज पूर्व PM मनमोहन सिंह का दिल्ली में निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा, जहां लोग अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद वहां से मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा निकलेगी।