संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने ग़ाज़ा पट्टी में अत्यधिक ठंड और शरीर का तापमान गिर जाने के कारण नवजात शिशुओं व बच्चों की मौत होने की ख़बरों पर क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा है कि इन मौतों को टाला जा सकता था. ग़ाज़ा में विशाल मानवीय सहायता आवश्यकताओं के बावजूद, ज़रूरतमन्द आबादी तक पर्याप्त मात्रा में राहत पहुँचाने में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है.