उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 34 साल के एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मगर मरने से पहले इसने भी बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष की तरह अपना वीडियो बनाया। वीडियो में युवक ने अपनी संगी मां और भाई को विलेन बताया है। दोनों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खुद को फांसी के फंदा पर लटका लिया। वो अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चे और पत्नी को छोड़ गया। घटना की चर्चा पूरी इलाके में हो रही है।
स्थानीय कस्बे के नासही मोहल्ले में मनोज कुमार सोनी उर्फ बबलू ने घरेलू कलह से परेशान होकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। मगर मरने से पहले शख्स ने दुनिया के सामने रिश्तों की जो सच्चाई रखी वो समाज को बहुत कुछ सोचने को मजबूर कर रहा है। एक मां की वजह से कोई बेटा जान दे दे, ये सुनकर हैरान जरूर हो रही होगी, मगर ये सच्चाई। घटना बीते 24 दिंसबर की है। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर अब भी तेजी से वायरल हो रहा है।
मनोज ने बताया बच्चों को छोड़ने का दर्द
अपने आखिरी वीडियो में मनोज सोनी कहते हैं मैं मरना नहीं चाहता हूं, मगर मरना पड़ रहा है। कौन बाप अपने-अपने छोेटे-छोटे बच्चे को छोड़कर जाना चाहेगा। अभी तो उनके लिए बहुत कुछ करना था। वीडियो में वो कमरे में लटके फंदे को भी दिखा रहा है और कह रहा है कई बार लटकने की कोशिश की लेकिन हिम्मत नहीं हो रही है। बच्चों का बहुत ख्याल आ रहा लेकिन मरना पड़ रहा है बेटा। वो अपनी पत्नी से बच्चों का ख्याल रखने की बात कह रहा है।
मेरी मां के लिए पैसा ही सबकुछ था
मनोज को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि नैंसी तुम मेरी मां की तरह मत बनना। मेरी मां एक भाई का हक छीनकर दूसरे भाई को देना चाहती है।, मेरी मां के लिए पैसा ही सब कुछ है। लो मां मैं अपनी धन दौलत के साथ-साथ अपनी जान भी तुम्हें दे देता हूं। मैंने ऐसा क्या किया मां जिससे तुम मुझसे, मेरी पत्नी और बच्चों से इतनी नफरत करती हो।
मां मेरी धन संपत्ति के साथ जान भी ले ली
मनोज अपनी आखिरी वीडियो में कहता है हम लोगों ने पूरी इमानदारी से तुम्हारी से सेवा की। मेरी पत्नी को हमेशा बुरा भला कहा, मगर फिर भी वो तुम्हारी सेवा करती रही। मेरी पत्नी के सारे गहने रख लिए, मैंने कुछ नहीं कहा। मां ने पत्नी के ऊपर हमेशा लांच्छन लगाया।फिर भी उसने कुछ नहीं कहा। हम सबने तुम्हारी दिल से सेवा की थी। लेकिन तुम्हें एहसास नहीं हुआ। शायद मेरे जाने के बाद अब तुम्हें एहसास हो। तुम चाहती थी ने कि मैं मर जाऊं तो मैं मर रहा हूं BYE मां…अलविदा मां…
दिसंबर में ही था मनोज का जन्मदिन
वीडियो में मनोज मनोज ने बताया कि जमीन को लेकर विवाद था। उसका सपना एक मैरज हॉल खोलने का था। अभी जमीन की बांउड्री कराई अब उसी में अपनी कब्र खोद दी। 8 दिसंबर को शादी, 24 दिसंबर मरने का और 28 दिसंबर को मेरा जन्मदिन है। इस दुनिया से बाय। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने से जिले में सनसनी फैल गई। मनोज की पत्नी, छोटा भाई और बहन भी उसकी मौत का जिम्मेदार मां को ही ठहराया है। पुलिस के अनुसार फिलहाल FIR दर्ज कर ली गई है। वीडियो की सत्यता की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: पंजाब के बठिंडा में अचानक बस नाले में गिरी, हादसे में 8 की दर्दनाक मौत