Varanasi News: वाराणसी के रेत कलाकार रूपेश सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए एक अद्भुत रेत कला का प्रदर्शन किया। रूपेश ने अपनी रेत कला के माध्यम से डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को सम्मानित करते हुए उनकी छवि बनाई। इस कला में सिंह के चेहरे के साथ-साथ उनकी उपलब्धियों को भी चित्रित किया गया, जो दर्शकों के बीच काफी आकर्षण का केंद्र बना।
रूपेश ने अपने जीवन में एक अजीबोगरीब फैसला लिया हुआ है कि जब तक दुनिया में अपनी कलाकृति का रिकॉर्ड नहीं बना लेंगे तब तक वह अपनी मूंछ और दाढ़ी नहीं कटवाएंगे। लगातार रूपेश अपनी कलाकृति के माध्यम से देश दुनिया को एक अलग संदेश देते रहते हैं। इस प्रकार के कार्यों से हर समय रूपेश चर्चा में रहते हैं।