Bareilly News: बरेली में मोबाइल फोन एक युवती की जान का दुश्मन बन गया। बाकर गंज निवासी जीशान ने अपनी बहन सीमा को एक नामी बड़ी कंपनी का 40 हजार रुपए कीमत का फोन खरीदी थी। कुछ दिनों बाद जब सीमा फोन पर बात कर रही थी, तो अचानक फोन गर्म होने लगा और देखते ही देखते फोन आग जैसा गर्म हो गया, जिसके बाद पल भर में जोरदार ब्लास्ट हुआ। गनीमत रही कि सीमा ने फोन को दूर फेंक दिया, नहीं तो फोन बड़ी घटना का कारण बन सकता था। जीशान ने जब फोन को ठीक कराने के लिए दुकान मालिक से संपर्क किया तो उसने सर्विस सेंटर भेजने की बजाय 20 हजार रुपए की मांग की। इस पर गुस्साई सीमा ने बरेली के थाना किला में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।