Prithvi Finmart के हरीश जुजारे ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि पिछले एक हफ्ते से मार्केट साइडवे कारोबार कर रहा था। आज निफ्टी कई दिनों के बाद पहली बार 200 मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी में 23850 पर एक सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर निफ्टी इस लेवल के ऊपर टिका रहता है तो इसमें आगे मूव आयेगा और इंडेक्स 24000 से 24100 तक जा सकता है