क्या मनमोहन वाकई एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर थे? इस सवाल का सबसे बेहतर जवाब मनमोहन सिंह कैबिनेट में मंत्री रहे और फिर बाद में देश के राष्ट्रपति बने प्रणब मुखर्जी ने अपनी किताब में दिया था। गठबंधन की सरकारों के दौर पर लिखी अपनी किताब में प्रणब मुखर्जी ने देश के लिए मनमोहन के योगदान को याद किया था। किताब का नाम है-THE COALITION YEARS.