फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने आगामी बजट पर चर्चा के लिए 26 नवंबर को एक्सपोर्ट, ट्रेड और इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स और स्टेकहोल्डर्स से बात की। केंद्रीय बजट 2025-206 सीतारमण का लगातार आठवां बजट होगा। यह 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। फाइनेंस मिनिस्ट्री की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया गया, ‘वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2025-26 के लिए विचार-विमर्श करने के मकसद से एक्सपोर्ट, ट्रेड और इंडस्ट्री के स्टेकहोल्डर्स और एक्सपर्ट्स से बात की’