Delhi Election 2025: दिल्ली में BJP हेडक्वार्टर विस्तार कार्यालय में RSS के साथ विचार-मंथन सत्र किया गया था। इस दौरान नेताओं ने चुनाव में बीजेपी और RSS के बीच बेहतर तालमेल पर चर्चा की। इसी बैठक में ये भी तया हुआ कि संगठन पूरी दिल्ली में छोटी-छोटी बैठकें कर लोगों को विकास के मुद्दे पर जागरुक करेगा और एक राष्ट्रवादी सरकार बनाने के लिए लोगों को वोट के लिए कहा जाएगा।