Pushpa 2 stampede row: हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को ‘पुष्पा: द रूल’ की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी और उसका आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया था। हाल ही में इस मामले में अभिनेता अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने टॉलीवुड अभिनेताओं के साथ एक अहम बैठक की है