Thu Dec 26 2024 01:54:50 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
बोरवेल में फंसी को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन
राजस्थान: कोटपूतली के कीरतपुरा गांव में बोरवेल में गिरी 3.5 साल की बच्ची को बाहर निकालने के लिए चल रहे बचाव कार्य पर कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने कहा, “हमारा फोकस बचाव अभियान पर है और हम बच्ची को बाहर निकालना चाहते हैं। SDRF और NDRF की टीमों को तुरंत (सोमवार को) बुलाया गया और उनके मार्गदर्शन के अनुसार, बचाव अभियान चल रहा है। हम बच्ची को जल्द से जल्द बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।”
Thu Dec 26 2024 01:54:10 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर बनी जेपीसी की बैठक आज
वक्फ संशोधन बिल को लेकर बनी संयुक्त संसदीय समिति की आज बैठक होगी। इस दौरान राज्य के प्रतिनिधियों के मौखिक साक्ष्य रिकॉर्ड किए जाएंगे। बैठक 26 और 27 दिसंबर को होनी है।
Thu Dec 26 2024 01:53:59 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
वीर बाल दिवस में शामिल होंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर करीब 12 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जाएगा। इस दौरान वह बच्चों को देश के भविष्य की नींव के रूप में सम्मानित करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।