उत्तरी गोवा के कलंगुट समुद्र तट के पास अरब सागर में बुधवार 25 दिसंबर को पर्यटकों को ले जा रही एक नौका पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। नौका में सवार 20 अन्य को बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, “नौका पलटने से 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य को बचा लिया गया”