MP NEWS: मध्य प्रदेश के धार जिले के पिंजरवाडी में एक दर्दनाक हादसे में 60 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धार के पिंजरवाडी में गुलमोहर का बरसों पुराना पेड़ अचानक से गिर गया। पेड़ की जद में आने से वहां से गुजर रही महिला की मौके पर ही मौत पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला वहीं पर सब्जी बेचने का काम करती थी वह सब्जी लेकर घर की ओर जा रही थी उसी दौरान महिला पर पेड़ गिर गया। आनन-फानन में महिला का नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में एक 16 साल का लड़का भी घायल हुआ जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एसडीएम रोशनी पाटीदार ने बताया कि रेड क्रॉस की सहायता से महिला के परिजनों को ₹50000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सत्य विजय सिंह की रिपोर्ट…
इसे भी पढ़ें: UP: संभल, वाराणसी के बाद लखनऊ में मिला 150 साल पुराना मंदिर; पूरी कहानी