निफ्टी में तेज गिरावट के बाद अच्छी रिकवरी आती है। पिछले कई सालों के डेटा से इसकी पुष्टि होती है। साल 2000 से अब तक निफ्टी 107 बार 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ खुला है। अगर कोविड की बात की जाए तो अप्रैल 2020 के बाद से ऐसा सिर्फ 20 बार हुआ है। हिस्ट्री बताती है कि इनमें से ज्यादातर करेक्शन के बाद निफ्टी में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है