(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने यूक्रेन में हाल के दिनों में बड़े पैमाने पर रूसी हमलों के बीच, आम नागरिकों की रक्षा सुनिश्चित किए जाने और अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून का पालन करने की पुकार लगाई है. बुधवार को लिविव शहर में हुए हमले में कम से कम सात लोगों के मारे जाने की ख़बर है.