संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत गेयर पैडरसन ने सीरिया में नए प्रशासन के प्रमुख और कार्यवाहक सरकार के प्रधानमंत्री के साथ मुलाक़ात की है. उन्होंने ज़ोर देकर कहा है कि सीरियाई जनता के नेतृत्व में विश्वसनीय व समावेशी ढंग से राजनैतिक बदलाव प्रक्रिया की अगुवाई की जानी बेहद अहम है. सीरिया में पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के शासन के पतन के बाद, यूएन के विशेषद दूत देश की यात्रा पर हैं.