मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर के रेलवे स्टेशन को नये सिरे से विकसित करने के लिए गुजरात की एक निजी कम्पनी की करीब 412 करोड़ रुपये की निविदा को सोमवार को मंजूरी दे दी गई। स्थानीय लोकसभा सांसद शंकर लालवानी ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने एक बयान में कहा कि शहर के रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का काम जनवरी 2025 में शुरू होने की उम्मीद है, जो दो साल के भीतर खत्म होगा।
लालवानी ने बताया कि परियोजना पूरी होने के बाद रेलवे स्टेशन के जरिये हर रोज एक लाख से ज्यादा लोग यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 26 लिफ्ट तथा 17 एस्केलेटर वाले पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन में लगने वाली बिजली का बड़ा हिस्सा सौर ऊर्जा संयंत्रों से बनने वाली बिजली के जरिये हासिल किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत 26 फरवरी को देश भर के जिन 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की नींव रखी थी, उनमें इंदौर रेलवे स्टेशन शामिल है।
इसे भी पढ़ें: जामिया में फिर धार्मिक उन्मांद और ‘दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद’ नारों की गूंज