छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बालोद जिले में हुए इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर चौरापावड़ के पास हुआ। घायलो को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।
एएसपी अशोक जोशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना आज सुबह डोंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर चौरापावड़ के पास हुई। एक ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही एसयूवी को टक्कर मार दी, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए।
हादसे में घायल लोगों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।