Infosys का नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में 4.7 फीसदी बढ़कर ₹6506 करोड़ हो गया है, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह ₹6,212 करोड़ था। तिमाही आधार पर, शुद्ध मुनाफे में 2.2% की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी का रेवेन्यू 4.2% बढ़कर ₹40986 करोड़ हो गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹38994 करोड़ था