हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों में 13 दिसंबर को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। दरअसल, कंपनी को एक दिन पहले डिफेंस मिनिस्ट्री से बड़ा ऑर्डर मिला है। डिफेंस मिनिस्ट्री ने 12 Su-30MKI लड़ाकू विमान के प्रोक्योरमेंट के लिए हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स के साथ समझौता किया है। यह डील विमान से जुड़े इक्विपमेंट के प्रोक्योरमेंट के लिए है। डील की कुल वैल्यू 13,500 करोड़ रुपये है, जिसमें टैक्स भी शामिल है। NSE में 13 दिसंबर को कंपनी का शेयर 0.20 पर्सेंट की बढ़त के साथ 4,669.65 रुपये पर बंद हुआ