एडीलेड.तीसरे टेस्ट के ठीक पहले के प्रैक्टिस सेशन में आज टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ियों ने आराम किया. तेज गेंदबाज बुमराह, सिराज, हर्षित राणा समेत विराट, रोहित, अश्विन और के एल राहुल ने भी होटल में रहना पसंद किया. टीम के सभी जूनियर खिलाड़ी नेट्स पर पसीना बहाते नजर आए. टीम के सभी बल्लेबाजों के साथ आज रवींद्र जाडेजा ने भी नेट्स पर जमकर हाथ आजमाया.