रक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCS) ने 12 दिसंबर को तकरीबन 20,000 करोड़ रुपये के दो अहम प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी, जिनसे डिफेंस सेक्टर में मेक इन इंडिया प्रोग्राम को मजबूती मिलेगी। इसमें इंडियन एयर फोर्स के लिए 12 Su-30 MKI लड़ाकू विमान खरीदे जाएंगे, जबकि भारतीय सेना के लिए 100 वज्र सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर तोपों को हासिल किया जाएगा