कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी प्रदान की और प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द जारी हो सकती है।
सीईसी की बैठक के बाद कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने बताया कि 21 सीटों पर चर्चा की गई और इन पर उम्मीदवरों के नामों को स्वीकृति प्रदान की गई।
दोनों दल, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आरोप-प्रत्यारोप करते हैं, लेकिन आने वाले समय में ऐसा नहीं होगा।’’
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, ‘‘सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। उम्मीदवारों में अनुभवी और युवा दोनों तरह के चेहरे दिखेंगे।’’
दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में होने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें: ‘हमारा बेटा है तो जरूर संबंध बनाया है, लेकिन मैं वहां स्पर्श नहीं…’,