देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) अनंत नागेश्वरन ने भरोसा जताया है कि मौजूदा वित्त वर्ष में भारतीय इकोनॉमी की ग्रोथ 6.5% से 7% के दायरे में रह सकती है। मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ घटकर 5.4 पर्सेंट हो गई थी और इस वजह से ज्यादातर एक्सपर्ट्स अपने अनुमानों में कटौती कर रहे हैं। उनका कहना था कि दूसरी तिमाही के दौरान जीडीपी ग्रोथ में गिरावट की वजहें तात्कालिक या गहरी हो सकती हैं