Parliament Session: लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला विपक्ष के सांसदों पर भड़के हैं। शुक्रवार को जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष के सांसद हंगामा करने लगे। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने आपत्ति जताई। स्पीकर के विरोध जताने पर भी जब विपक्षी सांसद नहीं बैठे तो स्पीकर ने एक मिनट के भीतर की सदन की कार्यवाही को 1 घंटे के लिए स्थगित कर दिया।
संसद के शीतकालीन सत्र लगातार हंगामे की भेंट चढ़ रहा है। 25 नवंबर के बाद से ही लोकसभा के भीतर विपक्ष के सांसदों का हंगामा रुक नहीं रहा है। शुक्रवार को भी विपक्ष के सांसदों ने हंगामा किया तो स्पीकर ओम बिरला ने भड़कते हुए कहा कि सदन गरिमा से चलेगा मर्यादा से चलेगा। मैं सदन की गरिमा नहीं गिरने दूंगा।