उत्तर प्रदेश के संभल में आज, शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है। हिंसा के बाद 6 दिसंबर को दूसरे जुमे की नमाज होगी। सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बलों को तैनात करने का निर्देश दिया गया है। लोगों से भी शांति बनाए रखने की अपील की गई है। ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी जाएगी।
संभल में शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के बाद से ही प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। आज हिंसा के बाद दूसरे जुमे की नमाज को देखते हुए प्रशासन की तरफ से विशेष सुरक्षा-व्यवस्था की गई है। साथ ही मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों से अपने इलाके के मस्जिद में नमाज पढ़ने की अपील की है। DIG रेंज और एसपी ने फोर्स के साथ देर रात फ्लैग मार्च किया है।
DIG ने किया फोर्स के साथ फ्लैग मार्च
मुरादाबाद रेंज के DIG मुनिराज जी ने कहा, “हमने RAF, RRF, संभल के जिलाधिकारी के साथ मिलकर फ्लैग मार्च किया है। पूरे जिले में शांति है, कोई दिक्कत नहीं है। हमने एहतियादी तौर पर यहां RAF, RRF, PAC की कई कंपनियों को तैनात किया है। हम ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी करेंगे…”