अखिलेश राय
आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान को राउज एवेन्यू कोर्ट ने MCOCA मामले में एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने नरेश बालियान की 10 की पुलिस हिरासत की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने एक दिन की न्यायिक हिरासत को मंजूरी दी है। राउज ऐवन्यू कोर्ट में कल 12 बजे मामले की सुनवाई होगी।
कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने कहा अभी हम जांच के बीच में है, गवाहों के नाम कोर्ट में अभी नहीं बता सकते हैं। गवाहों ने बताया था नरेश बालियान पोटेंशियल लोगों को चिन्हित करते थे कि किससे उगाही की जा सकती है और उसके बाद उगाही का कुछ पैसा नरेश बालियान के पास वापस भी आता था।
पूरा केस पॉलिटिकल मोटिवेटेड- बालियान के वकील
बालियान के वकील ने कहा ऑडियो किल्प की अभी तक जांच नहीं कि गई है कि उसमें आवाज नंदू की है या किसी और की है, यह भी पता है वह विदेश में कहा पर बैठा हुआ है। एक मामले में कोर्ट द्वारा जमानत मिलने के बाद मकोका मामले में अचानक से गिरफ्तार कर लिया गया। यह पूरा केस पॉलिटिकल मोटिवेटेड है, क्योंकि दिल्ली में चुनाव आने वाले हैं।
गवाहों के बयानों के आधार पर बालियान की गिरफ्तारी- दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने कहा मामले में 28 अगस्त 2024 को FIR दर्ज की गई थी, मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है जो न्यायिक हिरासत में है, नरेश बालियान मामले में चौथे आरोपी हैं।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि गवाहों के बयान के आधार पर नरेश बालियान की गिरफ्तारी हुई है। गवाह ने अपने बयान में कहा था कि कपिल सांगवान उर्फ नंदू के नेतृत्व में सिंडीकैड चला रहे हैं, इनका काम पोटेंशियल लोगों का पता लगाना था और सांगवान के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदता था।
इसे भी पढ़ें: BREAKING: ‘मैं शपथ लेता हूं…’, महाराष्ट्र में देवेंद्र राज का आगाज; फडणवीस ने ली CM पद की शपथ