Devendra Fadnavis Oath: नागपुर में देवेंद्र फडणवीस के बचपन के तीन दोस्तों ने एक मराठी न्यूज चैनल से बात करते हुए ये कई यादें ताजा कीं। हर्षल नाम के उनके दोस्त ने उनके बचपन के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, “पहले से ही लग रहा था कि देवेंद्र कुछ अलग करेगा। अगर विवेकानंद पर भाषण होता, सावरकर पर भाषण होता, तो वे तुरंत खड़े हो जाते और भाषण शुरू कर देते। खेलों में भी वह काफी आगे रहते थे।”