(खबरें अब आसान भाषा में)
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में अस्पताल प्रबंधन एवं एक नर्स की लापरवाही के चलते नवजात बच्ची की मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल की एक नर्स ने 2000 रुपये रिश्वत की मांग की। पैसे नहीं देने पर महिला को बाथरूम में बच्ची को जन्म देना पड़ा, जिसकी थोड़ी देर बाद मौत हो गई।