PSU Stocks: सरकारी कंपनियों के शेयरों में कुछ महीनों की शांति के बाद एक बार फिर से उछाल देखा जा रहा है। निफ्टी पीएसई इंडेक्स (Nifty PSE Index) ने इस साल 21 नवंबर को 9,447 का अपना निचला स्तर छुआ था। तब से अब तक इंडेक्स में 7% या 1,000 से भी अधिक अंकों की तेजी आ चुकी है। इस अवधि के दौरान इंडेक्स में शामिल सभी 20 शेयरों में तेजी आई है। 6 कंपनियों के शेयरों में तो 10 पर्सेंट से भी अधिक की तेजी आ चुकी है। आइए इन 6 शेयरों पर एक नजर डालते हैं-