मार्केट रेगुलेटर सेबी ने स्टॉक ब्रोकर्स के सिस्टम ऑडिट की ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम का प्रस्ताव किया है। इसके तहत स्टॉक एक्सचेंजों को स्टॉक ब्रोकर्स के ऑडिट की समय-समय पर ऑनलाइन मॉनिटरिंग का अधिकार देने का सुझाव दिया गया है। सेबी ने इस सिलसिले में 3 दिसंबर को कंसल्टेशन पेपर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इस प्रस्ताव को पेश करने का मकसद ऑडिट की क्वॉलिटी बढ़ाना, ऑडिटर की जवाबदेही बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना है कि ऑडिटर आईटी सिस्टम की चेकिंग के लिए ब्रोकर्स के अहाते में मौजूद हो