(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फ़िलेमॉन यैंग ने कहा है कि मध्य पूर्व क्षेत्र में शान्ति व सुरक्षा को बल प्रयोग या क़ब्ज़े के ज़रिये हासिल नहीं किया जा सकता है. उनके अनुसार केवल सम्वाद, पारस्परिक मान्यता और अन्तरराष्ट्रीय क़ानून की बुनियाद पर ही एक न्यायसंगत, स्थाई समाधान को ढूंढा जा सकता है.