झारखंड के पलामू जिले में खेत पर गई 11 वर्षीय लड़की के साथ उसी के गांव के 22 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के बाद मंगलवार सुबह इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई और लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया है।
यह घटना सोमवार को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय की है, जब लड़की धनिया तोड़ने के लिए खेत पर गई हुई थी।
उन्होंने कहा, ‘‘घटना के बाद फरार हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।’’
इसे भी पढ़ें: संभल हिंसा में पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने, विदेशी कारतूसों का इस्तेमाल