Share Market Rally: GDP के खराब आंकड़ों के बावजूद शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन धुंआधार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 900 अंक बढ़कर 80,914 पर पहुंच गया। पिछले 3 दिन में इसमें 1700 अंकों या 2 प्रतिशत से भी अधिक की तेजी आ चुकी है। इससे क्या ये संकेत मिल रहा है कि बाजार ने बुरे समय को पीछे छोड़ दिया है? आइए समझते हैं कि इस तेजी के पीछे क्या कारण हैं