Prayagraj Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला लगने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 13 जनवरी से मेला शुरू हो रहा है। इस बीच प्रयागराज के गली चौराहों पर पौराणिक मूर्तियों की झलक देखने को मिलेगी। इसमें अर्जुन, गरुड़, नंदी, ऐरावत और मां गंगा के साथ ही श्रवण कुमार की मूर्तियां लगाई जाएंगी। इसके साथ ही समुद्र मंथन का घोड़ा भी आकर्षम का केंद्र बनेगा