Nifty पर राय देते हुए LKP Securities के रूपक डे ने कहा कि इंडेक्स आज 24,200 को पार कर गया। निफ्टी अब बुलिश क्रॉसओवर में नजर आ रहा है। इंडेक्स के लिए शॉर्ट टर्म में, 24,420 एक कठिन रेजिस्टेंस बना हुआ है। इस स्तर से ऊपर जाने पर इंडेक्स में 24,770 तक चढ़ सकता है। जबकि नीचे की तरफ इसमें 24,100 और उसके बाद 24,000 पर सपोर्ट मिल सकता है