Farmers Protest News: अपनी मांगों को लेकर किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच कर दिया है। सोमवार (2 दिसंबर) को नोएडा के आक्रोशित किसान भारी संख्या में दिल्ली की तरफ चल दिए, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें चिल्ला बॉर्डर पर ही रोक दिया। किसानों के संसद और जंतर-मंतर पर कुच करने का ऐलान किया था, जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने पहले से ही कड़े बंदोबस्त किए थे। इसी वजह से सुबह से ही दिल्ली जाने वाले लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा।
पूरे दिन की भारी मशक्कत के बाद अब नोएडा से दिल्ली जाने वाले रास्ते को खोल दिया गया है। दलित प्रेरणा स्थल के पास लगे बैरिकेड को हटा दिया गया है। किसानों को बातचीत के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है। किसान नेताओं को जिला प्रशासन, नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगे यूपी के मुख्य सचिव तक पहुंचाई जा रही हैं।