Farooq Abdullah on Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश (UP) के संभल जिले (Sambhal District) में जामा मस्जिद (Jama Mosque) के सर्वे (Survey) को लेकर पिछले दिनों हुई हिंसा (Sambhal Violence) पर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इस मामले में देश के विपक्षी दलों (Opposition) ने एक जैसी प्रतिक्रिया दी है। अब ताजा मामले में जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष (JKNC Chief) और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्लाह (Ex CM of Jammu and Kashmir Farooq Abdullah) ने बयान दिया है। JKNC चीफ डॉ. फारूक अब्दुल्ला का कहना है, ‘देश के मजहबों में नफरत पैदा की जा रही है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि मुसलमान असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मुसलमानों के साथ इस सरकार को एक समान व्यवहार करना चाहिए।’