Mon Dec 02 2024 02:27:50 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
पांच दिसंबर को महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को भारी जीत मिलने के एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी नयी सरकार का गठन नहीं हुआ है। चुनाव में भाजपा 132 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। भाजपा ने घोषणा की है कि नयी महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर की शाम दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसमें शामिल होंगे।
Mon Dec 02 2024 02:18:26 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री!
भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के वरिष्ठ नेता ने बताया कि महाराष्ट्र के नए CM के रूप में देवेंद्र फडणवीस का नाम तय हो गया है, 2 या 3 दिसंबर को होने वाली बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इससे पहले, निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह नये मुख्यमंत्री के चयन के भाजपा के फैसले का समर्थन करेंगे।
Mon Dec 02 2024 02:11:36 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक दल की बैठक आज
सोमवार को महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक दल की बैठक होने वाली है। 2 या 3 दिसंबर को विधायक दल के नेता के नाम का ऐलान संभव है। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल के नेता के रूप में चुना जाएगा। शिवसेना के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने कहा है कि सोमवार को मुख्यमंत्री तय कर लिया जाएगा।