Varanasi Kaal Bhairav Temple: वाराणसी के काल भैरव मंदिर में गर्भगृह के अंदर एक महिला केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देखकर लोगों में मंदिर प्रशासन को लेकर काफी गुस्सा है। जिसके बाद मंदिर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए अब मंदिर परिसर में केक काटने की परंपरा पर ही प्रतिबंध लगा दिया है